
उरई। संदिग्ध परिस्थितियों में जली युवती की उपचार के दौरान 24 घंटे बाद मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसे जानबूझ कर मार डाला।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौखरी निवासी मनोज कुमार की पत्नी नेहा को शुक्रवार की शाम बुरी तरह झुलसी हालत में जिला अस्पताल लाया गया था जहां उपचार के बावजूद आज उसके प्राण पखेरू उड़ गये। इसी बीच खबर पाकर पहुंचे चिरगांव निवासी उसके पिता छोटेलाल ने बेटी की मौत पर हंगामा काटा। उनका कहना था कि पति व अन्य परिजन शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज को लेकर नेहा को उत्पीड़ित करने के लिए यातनाएं दे रहे थे। हालांकि नेहा मायके की दयनीय आर्थिक हालत का हवाला देते हुए असमर्थता जता चुकी थी लेकिन इसके बावजूद उन लोगों को रहम नही आया। छोटेलाल का कहना है कि बदले की आग के शिकार ससुरालियों ने जानबूझ कर नेहा को हत्या करने के लिए जला डाला। अब वे दुर्घटना का रूप देना चाह रहे हैं। नगर पुलिस उपाधीक्षक डाॅ. जंगबहादुर सिंह ने कहा कि छोटेलाल के आरोप की जांच की जा रही है। सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।






Leave a Reply