27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1
उरई। खाना बनाते समय आग लग जाने की वजह से किशोरी की जलकर मौत हो गई। घटना चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव की है। जहां के निवासी सुरेश सिंह की सोलह वर्षीय पुत्री गैस पर खाना पका रही थी। अचानक सिलेंडर लीक होने से आग का गोला उठा जिसकी चपेट में आकर कपड़ों समेत वह जलने लगी। घरवालों ने देखा तो दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह काफी हद तक जल चुकी थी। उपचार के लिए अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply