27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1
उरई। मायके आई युवती की ऊपर लैंप गिर जाने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव में गणेश शंकर की पुत्री रीता (25वर्ष) का विवाह कानपुर देहात के अंगूरी का पुरवा गांव में करुणेश कुमार से हुआ था। वह गर्मियों की छुटटी में मायके आई हुई थी। शुक्रवार की रात सोते समय उसके ऊपर जलता लैंप गिर गया। इसके कारण वह आग की चपेट में आ गई। घरवालों को जब तक पता चला तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply