
उरई। जजी के लाॅकप में सामान देने से पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण बंदियों ने आज बवाल काट दिया। जिससे जजी में अफरा-तफरी फैल गई। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने उन्हें शांत कराया।
जिला जजी में पेशी पर आये बंदी लाॅकप में बंद थे। उनके परिजनों ने उन्हें खाने-पीने का सामान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने उनको रोक दिया जिससे बंदी भड़क गये। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बवाल काट दिया। वकीलों व पक्षकारों की तमाशाई भीड़ उनके बवाल को देखने के लिए इकटठा हो गई। पहले डयूटी के सिपाहियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने बवाल खत्म नही किया तो अधिकारियों को सूचना दी गई। सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बंदियों से बात की और उन्हें समझाया। सीओ सिटी द्वारा सांत्वना देने से बंदी ठंडे पड़ गये और तब बवाल खत्म हुआ।






Leave a Reply