
उरई। शराब पीकर रिश्तेदार भिड़ गये। बाहर से आये रिश्तेदार ने मेजबान को नशे में बुरी तरह मारा और जेब से उसके रुपये निकाल कर फरार हो गया। घायल ग्रामीण को कोमा की हालत में इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
सिरसाकलार थाने के ग्राम मलथुआ में जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू मास्टर (50वर्ष) ने कानपुर देहात के डौड़ियापुर गांव से आये अपने रिश्तेदार मानसिंह के साथ टयूबवैल पर जमकर पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे भड़के मानसिंह ने जितेंद्र सिंह को पीटना शुरू कर दिया। नशे की वजह से उसने जितेंद्र सिंह को इतनी बुरी तरह पीटा कि वे बेहोश हो गये। वह फिर भी नही थमा। बाद में जब लगा कि उनकी जान जा चुकी है तब मानसिंह ने उनकी जेब थथोली और 15 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।
सुबह घर के लोग जब पहुंचे तब कल्लू मास्टर बेहोशी की हालत में पड़े मिले उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र कालपी पहुंचाया गया। सीएचसी में डाॅक्टर ने उनकी हालत को बेहद सीरियस बताया। जिसके बाद घर के लोग उन्हें कानपुर ले गये। कानपुर में भी वे जिंदगी और मौत के बीच झूलते बताये गये हैं। पुलिस में मानसिंह के खिलाफ मामला लिखा दिया गया है।






Leave a Reply