27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1
उरई। ट्रेनों में यात्रियों के साथ जहर खुरानी की बढ़ती घटनाओं से रेल प्रबंधन परेशान है। इन घटनाओं को होने से पहले रोकने की रणनीति के तहत यात्रियों को इनके लटके-झटकों की जानकारी देकर जागरूक बनाने की रणनीति पर अमल शुरू किया गया।
इसके तहत शनिवार को स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ और स्काॅउट गाइड के कैडिटों ने झांसी-कानपुर पैसेंजर, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस और पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट आदि ट्रेनों में यात्रियों को जहर खुरानों के हथकंडो के बारे में बताया कि किस तरह वे जाल फैलाते हैं जिसमें भोले-भाले यात्री फंसकर उनका शिकार बन जाते हैं। उन्होंने यात्रियों से जहर खुरानों से बचाव के लिए अनजान लोगों द्वारा दी हुई खाने की चीजें न लेने की अपील की।
जागरूकता दल में उरई रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीएन गुप्ता, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव, कांस्टेबिल राहुल, पुष्पेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबिल राजेंद्र गिरि और शैलेंद्र मिश्रा मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply