18orai03
उरई। लोधी महासभा के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। जिसमें समाज के मेधावी छात्र, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सम्मानित किये गये।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता गंगाचरण राजपूत ने की। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में आगे बढ़ने के लिए नशा व कुरीतियों का त्याग करने और सभी क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन से नया उदाहरण कायम करने की अपील लोधी समाज के लोगों से की। उन्होंने कहा कि लोधी समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। लोधी समाज ने गरीबों और उत्पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने व देश और समाज के मान-सम्मान के लिए समय-समय पर कई कुर्बानियां दी हैं।
गौरी शंकर वर्मा, मनोज राजपूत, कंचन राजपूत, भगवान दास, रामेश्वर, भानु, शिवकुमार, मुन्ना मुहाना, मंगल खरका, उदयभान करमेर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संचालन किशोरी लाल बापू ने किया।

Leave a Reply