cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। अभी तक भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड जोन के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को हरिद्वार के राष्ट्रीय पंचायत शिविर में प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद जालौन के भाकियू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलखन इटा ने कहा है कि राजवीर सिंह किसानों के प्रति समर्पित सांगठनिक नेता हैं जिन्होंने समय समय पर संगठन को महत्वपूर्ण योगदान देते हुये इसे किसानों का मुख्य संगठन बना दिया है। तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह पटेल ने कहा है कि राजवीर के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन को गति मिलेगी और हम किसानों की लड़ाई और भी अच्छे ढंग से लडने की स्थिति में होंगे।

Leave a Reply