0 समाधान दिवस में कोंच व नदीगांव पहुंचे कप्तान
konch4कोंच-उरई। जनता की समस्याओं के समाधान के लिये आज संपन्न हुये समाधान दिवस में पुलिस कप्तान एके त्रिपाठी ने पहुंच कर जहां समाधान दिवस रजिस्टर चेक किया वहीं कोतवाली कोंच पर भी सरसरी निगाह डाली। गायों और गोवंश की व्यापक पैमाने पर होने बाली कटान पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उन्होंने कसाईमंडी में लगने बाली खेड़ा चैकी के इंचार्ज दरोगा राजवीर सिंह को तमकर लताड़ लगाई। कप्तान ने चेतावनी दी कि यदि गायों की कटान बंद न हुई तो उन्हें निलंबित कर दिया जायेगा।
कोंच कोतवाली में आज समाधान दिवस में नौ शिकायतें आईं जिनमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इनमें पांच शिकायतें राजस्व से संबंधित रहीं जबकि शेष पुलिस से जुड़ी थीं। कप्तान ने लेखपालों को इंगित करते हुये कहा कि वे भी सरकारी मशीनरी के अंग हैं लिहाजा उन्हें उनके इलाके में होने वाली जातिवादी और सांम्प्रदायिक गतिविधियों पर गहराई से नजर रखनी होगी और उन्हें पुलिस से शेयर करना होगा ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस या तहसील दिवस अथवा रोजाना पटल पर आने वाली शिकायतों पर पूरी गंभीरता बरतें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय के भीतर करें। कोंच में गोवध की घटनाओं की खबरों पर कप्तान ने काफी गंभरता से संज्ञान लिया और विशेष रूप से संबंधिक खेड़ा चैकी इंचार्ज दरोगा राजवीर को जब फटकार लगाई तो उनकी स्थिति देखने लायक थी। हालांकि उन्होंने तमाम सफाई देने की कोशिश की लेकिन कप्तान ने उनकी एक न सुनी और कड़ी चेतावनी दी कि भबिष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति अगर हुई तो उन्हें लंबा नापा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। इस दौरान एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, दरोगा उदयपाल सिंह, विनोदकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। राजेन्द्रकुमार गुप्ता, अनुजकुमार दीक्षित, जुगलकिशोर अग्रवाल आदि ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उधर, नदीगांव थाने में महज एक शिकायत दर्ज की गई। कप्तान ने वहां भी समाधान दिवस की समीक्षा की।

Leave a Reply