19orai02उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन स्थित संगठन के कार्यालय में हुई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा सप्तम् वेतन आयोग की सिफारिशों की कमियां दूर करने के लिए कदम न उठाने सहित विभिन्न मुददों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों के वक्तव्यों का हवाला देते हुए कहा गया कि वेतन आयोग की सिफारिशों के मुददे पर 11 जुलाई को केंद्र व राज्य कर्मचारी नेशनल ज्वाइंट काॅउंसिल आॅफ एक्शन के बैनर तले अनिश्चित कालीन देश व्यापी हड़ताल पर चले जायेंगे। संघर्ष समिति के चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कर्मचारियों के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष शीलकुमार दूरबार, हरनारायण अनुरागी ने भी कर्मचारी साथियों में जोश भरा।
मनोज चैरसिया, रामदत्त निरंजन जालौन, महेंद्र कुमार निरंजन जालौन, भगवती शरण तिवारी कालपी, शिवाधार सिंह यादव, ओमकार सिंह जादौन उरई, अखिलेश खरे उरई, ओम नारायण माधौगढ़, निर्भय सिंह यादव अध्यक्ष कोंच, राजीव रेजा कोंच, मजबूत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply