cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सड़क दुर्घटना में मृत बजरंग दल के नौजवान कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए सिटी सेंटर में रविवार को एक बड़ी सभा की गई। जिसमें बजरंग दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र मौजूद रहे। सभा में बजरंग दल के दिवंगत जिला सह संयोजक शैलेंद्र राजावत और उनके अन्य साथियों के संगठन में योगदान व विचार धारा के लिए समर्पण का जिक्र करते हुए वक्ता भावुक हो गये।
रामनाथ महेंद्र ने कहा कि शैलेंद्र राजावत, सोनू परमार, अंकित गुप्ता और आयुष माहेश्वरी जैसे नौजवानों की भरपाई कभी नही हो सकती। यह ऐसे संस्कारों के धनी नौजवान थे जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक उददेश्य के लिए समर्पित करने का निश्चय ठान रखा था। उनके उज्ज्वल धवल चरित्र और कृतित्व को देखते हुए समाज उनसे स्वच्छ व्यवस्था की स्थापना की दिशा में बड़ी उम्मीदें बांधे हुए था। इसलिए उनके जीवन के अचानक अवसान ने सारे जानने और न जानने वाले सभी लोगों को बुरी तरह व्यथित और आहत कर दिया है। प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन चारों नौजवानों के दुखी परिवारों के साथ है। उनकी यादें हमेशा संगठन द्वारा निर्धारित स्वाभिमान रक्षा और जातीय गौरव के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। संचालन प्रांत सह संयोजक रामजी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के लिए यह विषाद का कठिन समय है। बहुत दिनों तक संगठन अपने को इस आघात से नही उभार पायेगा।
इस मौके पर विभाग सह संयोजक अजय तिवारी, कुलदीप गौर, सूरज यादव, आशु यादव, गोल्टू ठाकुर, अरुण चैहान, करुणेंद्र चैहान, आजाद शर्मा, प्रिंस गुप्ता, आशुतोष तिवारी, योगेश निरंजन, अजय अग्रवाल, आशीष याज्ञिक, शिवम कौशिक, अल्लू बजरंगी, गोपाल, अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे। वरिष्ठ लोगों में सांसद भानुप्रताप वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सेंगर, जेपी गौतम आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply