konch4कोंच-उरई। रोजगार सेवकों को विगत तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण सोमवार को लगभग दो दर्जन रोजगार सेवकों ने खंड विकास कार्यालय पर एकदिनी धरना दिया। ग्राम रोजगार (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसियेशन विकास खंड कोंच के अध्यक्ष आलोककुमार अंडा ने कहा कि रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके बाल बच्चे फाकाकशी की नौबत पर हैं। उन्होंने कहा कि 23 जून को नियमितीकरण हेतु संविदा मुक्ति आंदोलन लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में होगा।
ब्लॉक कार्यालय पर धरना दे रहे रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें मानदेय नहीं मिला है जिसके कारण उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। धरने के लिये मजबूर इसलिये होना पड़ा है कि खंड विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये जाने के बाबजूद ब्लॉक के एनआरपी बाबू हेमंत मिश्रा ने आदेशों की अवहेलना करते हुये अभी तक वेतन नहीं भेजा और वे आर्थिक तंगी के दौर में पहुंच गये हैं। अध्यक्ष आलोककुमार ने सभी राजगार सेवकों का आह्वड्ढान किया है कि 23 जून को लखनऊ में होने बाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये अधिकाधिक संख्या में वहां पहुंचें। इस दौरान अरविंदकुमार, रामसेवक, नाथूराम, अशोकसिंह, जितेन्द्रकुमार, सुभाषप्रताप सिंह, मिथुनकुमार, बालमुकुंद, रामलला निरंजन, राममोहन, कल्पनाकुमारी, नीलम साहू, रामकुमारी, अमितकुमार, धनेन्द्रकुमार, रश्मिदेवी, रामसिया, नरेन्द्र परिहार, रवीन्द्रप्रताप सिंह, अमितकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply