cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। दर्पण जन कल्याण समिति कोंच द्वारा गत एक माह तक बाल एवं युवा रंगकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिये चलाई गई नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का रंगारंग समापन कल 22 जून को शिव नारायण धाम बड़ा मील में आयोजित किया जायेगा। संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे ने बताया है कि नन्हीं रंगकर्मी स्व. मिताली दुवे को समर्पित रही कार्यशाला में बच्चों ने इस माह में जो सीखा है उसकी प्रस्तुतियां कल मंच के माध्यम से जनता के बीच रखी जायेंगी। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से आहूत इस कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, पुलिस कप्तान अशोककुमार त्रिपाठी, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माधौगढ सुदामा दीक्षित, उद्योगपति प्रदीप निगोतिया तथा सिने कलाकार देवदत्त बुधौलिया मंचस्थ रहेंगे।

Leave a Reply