0 विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर बताये योग के जरिये निरोगी रहने के गुर
0 विभिन्न संगठनों ने यहां किया योग शिविर का आयोजन
कोंच-उरई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की लोगों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया। योग के जानकारों ने लोगों को योग के फायदों के बारे में बताया और इसे अपने नित्य जीवन का अंग बनाने की बात कही।
गल्ला मंडी कोंच कैम्पस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पतंजलि आरोग्य केन्द्र, भारत विकास परिषद् एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज सुबह 5 से 7 बजे तक योग शिविर का आयोजन विश्व योग दिवस 21 जून की पूर्व संध्या पर किया गया। इस योग शिविर में सैकड़ों लोगों की उत्साहवर्द्धक उपस्थिति काबिले तारीफ रही। योगाचार्य शैलेन्द्रसिंह व डॉ. राजेश निरंजन उरई ने टिप्स दिए और लोगों को योगसे होने वाले फायदे गिनाते हुये कहा कि अगर योग को दैनिक जीवन में उतार लिया जाये तो न सिर्फ स्वास्थ्य उम्दा रहेगा बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होगा। इस दौरान डॉ. प्रदीप अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, नेमिचंद्र अग्रवाल, मुकेश सोनी, नरसिंह बुंदेला, श्रीकांत गुप्ता, डॉ. दिनेश उदैनिया, परशुराम निरंजन, राजेशचंद्र गोस्वामी, गजराजसिंह सेंगर, शिवप्रसाद निरंजन, संजय सिंघाल, महेन्द्र सोनी, राजेन्द्र निगम, अरविंद निरंजन, डॉ. प्रेमनारायण वर्मा, डॉ. आनंद शर्मा, पीसी गुप्ता, बलराम डेंगरे, अवधेश द्विवेदी, वीरेन्द्र बहरे, रामप्रकाश पडरी, प्रमोद गुप्ता सहित तमाम लोग तथा लगभग डेढ सैकड़ा बच्चे मौजूद रहे। कल प्रातरू 5 से 7 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय सोग दिवस पर भी योग किया जायेगा।






Leave a Reply