20orai04उरई। मनरेगा के भ्रष्टाचार की खबर छापने के कारण पत्रकार को ग्राम पंचायत सचिव ने गंभीर नतीजों की धमकी दी जिससे उद्वेलित होकर जनपद के पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और इस मामले में गंभीर चिंता जताई।
एट क्षेत्र के युवा पत्रकार अफसर हक ने एट न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत सेवढ़ी में मनरेगा का कार्य मजदूरों की बजाय ट्रैक्टर से कराये जाने का समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर से बौखलाकर ग्राम पंचायत सचिव भगवती देवी ने अफसर हक को धमकाने की कोशिश की। उन्होंने अफसर हक से कहा कि वे उन्हें किसी झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवा देंगी। अफसर हक को धमकी से जिले के पत्रकारों में गुस्से की लहर दौड़ गई। सोमवार को पत्रकारों ने जिलाधिकारी संदीप कौर से भेंट की और उन्हें ग्राम पंचायत सचिव की हेकड़ी से अवगत कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसी के साथ उपजा की ओर से महोबा के पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के बारे में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन देते समय उपजा जिलाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, महामंत्री मनोज राजा के साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, दीपक अग्निहोत्री, मनीष राज, प्रशांत बनर्जी, अलीम सिददकी, अजय सहारा, ओमप्रकाश राठौर, प्रदीप त्रिपाठी, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply