0 सरोजनी नायडू पार्क, विद्या मंदिर व बड़ा मील में हजारों लोगों ने किया योगा
कोंच-उरई। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को कस्बे में कई जगह योग शिविर आहूत किये गये जिनमें हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने योगा की विभिन्न क्रियायें की। ये योग शिविर सुबह 5 से 8 बजे तक जारी रहे। योगासन, प्राणायाम, ध्यानादि मुद्राओं के बारे में योग प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से बताया गया।
सरोजिनी नायडू पार्क में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक मुन्नालाल सोनी रहे, उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि किस तरह योग और प्राणायाम के द्वारा शरीर और आत्मा को निरोगी और शुद्घ रखा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्यायाम रत्न संजय सिंघाल ने कहा कि योगासन को अपने पूर्वजों ने पूजा पद्यति से जोडने का कार्य किया था, हिन्दू पूजा में पद्मासन, मुस्लिम में बज्रासन, ईसाई धर्म में ताड़ासन और बौद्ध पूजा पद्यति में सिद्धासन योग और आसनों को जीवन के दैनिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य संवद्र्घन का कार्य करने के लिये अपनाया गया है। इस मौके पर एसआई राजवीर सिंह ने सोनी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुये पूर्व अध्यक्ष बार संघ विनोद अग्निहोत्री, केवी सिंह, डॉ. सावित्री गुप्ता, महिला तहसील योग प्रशिक्षिका अनीता सोनी ने भी अपने विचार व्याक्त करते हुए योग के महत्व को समझाया और कहा योग आपको सदा निरोग रखेगा, इसे दैनंदिन जीवन में अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक बब्लू अग्रवाल, अमित गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा ने व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान चंद्रप्रकाश, लला सोनी, रईस अंसारी, शंभूदयाल, राकेश अग्रवाल, पवन कुमार, राजू गुप्ता, डॉ. आनंद, अनिल शर्मा, परवीन बेगम, मांडवी खरे सहित लगभग दो सैकड़ा लोगों ने प्रतिभाग किया। अंत में रवि महाराज विरगुवां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद्, पतंजलि आयोग्य केन्द्र व विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में भी तमाम लोगों के अलावा बच्चों ने भी बढचढ कर सहभागिता की। भाविप अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल, मुकेश सोनी, नेमिचंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्रीकांत गुप्ता, गजराजसिंह सेंगर, डॉ. दिनेश उदैनिया, परशुराम निरंजन, राजेशचंद्र गोस्वामी, शिवप्रसाद निरंजन, महेन्द्र सोनी, राजेन्द्र निगम, अरविंद निरंजन, डॉ. प्रेमनारायण वर्मा, डॉ. आनंद शर्मा, पीसी गुप्ता, बलराम डेंगरे, अवधेश द्विवेदी, वीरेन्द्र बहरे, रामप्रकाश पडरी आदि मौजूद रहे। एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल बड़ा मील में योगाचार्य सुरेश गुप्ता ने लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।






Leave a Reply