21orai04 21orai05उरई। योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर हजारों लोगों ने अलग-अलग आसनों का अभ्यास किया। इस दिवस के आयोजन की वजह से योग को लेकर नई चेतना और उमंग की लहर दौड़ती दिखाई दी।
इस क्रम में दयानंद वैदिक महाविद्यायल के प्रागंण में मुख्य योग शिक्षक महेंद्र विक्रम सिंह की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग शिक्षिका अरुणा सक्सेना का भी सहयोग रहा। इस शिविर में राजीव गोयल, गणेश शंकर, रामआसरे गुप्ता, डाॅ. रामबिहारी, श्याम जी, सुनील अग्रवाल, विजय शर्मा एडवोकेट, गोविंद चतुर्वेदी, अवधेश दीक्षित, दीपशिखा, कपिल, हिमांशु वीरू, स्मृति, राशि गुप्ता, वंदना, गुलफ्शां, जूली, हेमा, ज्योति, प्रियंका, मनीष, अनुष्का, आदर्श प्रताप सिंह, आरती, प्राची, उमाशरण, रवि, ऋषभ, अतुल, नवीन, अंकिता, शिवानी और एनसीसी के सैंकड़ों कैडिटों ने इसमें प्रतिभाग किया। महेंद्र विक्रम सिंह ने शिविर के अंत में राजीव गोयल, भाईजी, डाॅ. रामबिहारी, अरुणा सक्सेना और डाॅ. संतोष गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
उधर रामपुरा में सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल में योग शिवर का आयोजन किया गया जिसमें योग गुरू संतोष सिंह सेंगर ने दर्जनों लोगों को विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर उनका अभ्यास कराया।

Leave a Reply