cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लाखों रुपये का बैंक कर्ज लेकर कामधेनु डेयरी स्थापित करने वाले उद्यमी किसान के हौसलें पर प्राकृतिक आपदा गाज बनकर गिर पड़ी। आंधी, पानी और बिजली गिरने की वजह से न केवल उसकी डेयरी क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि लगभग एक दर्जन कीमती मवेशी घायल होकर मौत की कगार पर पहंुच गये जिससे किसान के सामने माथा पीटने के अलावा फिलहाल कोई चारा नही रह गया है।
उरई तहसील क्षेत्र के गढ़र गांव में रामबाबू ने कुछ कर गुजरने की लगन के चलते अपनी खेती गिरवी रखकर कामधेनु योजना के तहत 25 गायें और 25 भैंसें खरीदकर उनका एक सुव्यवस्थित तबेला बनाया था जिसमें समरसेविल व जनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गई थी। रामबाबू को अपनी मेहनत पर नाज था। जिसकी वजह से उन्हें पूरी उम्मीद थी कि डेयरी से घी, दूध की बिक्री करके वे अपनी कमाई का बेहतर जरिया तैयार कर सकेंगे। सपने बुनते हुए इसके लिए वे दिन-रात डेयरी के रख-रखाव में जुटे रहते थे लेकिन गत् दिनों आंधी-पानी के साथ कौंधी बिजली उनकी डेयरी पर गिर पड़ी जिसमें एक दर्जन जानवर झुलस गये। जिसमें समरसेविल, जनरेटर व डेयरी भवन भी ध्वस्त हो गया।
इस विपत्ति ने रामबाबू को बेहाल कर दिया। उन्हें फिक्र है कि अगर उनको प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई सरकारी मदद न मिली तो वे अपनी दम पर डेयरी को बचाने में बिल्कुल भी कामयाब नही हो पायेंगे और डेयरी चैपट हुई तो उनकी खेती, बैंक द्वारा अपनी वसूली के लिए बिकवा दी जायेगी। रामबाबू ने इसे लेकर अधिकारियों और नेताओं के सामने विलाप करते हुए मदद दिलाने की गुहार लगाई तो वे लोग पसीजे बिना नही रहे। यह दूसरी बात है कि नियम कानूनों का बंदी शासन-प्रशासन उन्हें कोई मदद वास्तव में दिला पायेगा या नहीं इस सवाल का उत्तर अभी खोजा जाना है।

Leave a Reply