कोंच-उरई। कस्बे से लगते गांव चचेंड़ा से कोंच बाजार में सौदा सुलफ करने आया साठ वर्षीय वृद्ध लौट कर घर नहीं पहुंचा। घर नहीं पहुंचे वृद्घ के बेटे ने इधर, उधर रिश्तेदारियों और कस्बे की धर्मशालाओं में काफी खोजबीन की लेकिन असफलता की स्थिति में उसने शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम चचेंड़ा निवासी रमाकांत पुत्र अमरसिंह उर्फ भूरे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गुजरी 10 जून को उसका पिता अमरसिंह (60) कोंच के बाजार में सौदा लेने आया था इसके बाद से लौट कर घर नहीं पहुंचा। नाते रिश्तेदारियों के अलावा शैल्टर हाउसेज में भी उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला है। उसने आज कोतवाली में गुमशुदगी लिखा दी है।






Leave a Reply