कोंच-उरई। कस्बे के दर्जनों लोगों ने आज बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुये एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को ज्ञापन दिया है। रोजेदारों ने ज्ञापन में कहा है कि बिजली की अघोषित कटौती, इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल रहना, लोकल फॉल्ट्स और लाईनों की मरम्मत के नाम पर अक्सर बिजली आपूर्ति बंद रख कर रोजेदारों के अलावा आम आदमी को भी बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के गुजारा कर पाना मुश्किल हो रहा है। बिजली कटौती के कारण विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। बच्चों में तो बीमारियां घर भी करने लगी हैं। ऐसी स्थिति में व्यापक जनहित में आवश्यक है कि प्रशासन हस्तक्षेप करके बिजली व्यवस्था में सुधार कराये। ज्ञापन देने बालों में सभासद फहीमउद्दीन, शकील अहमद मकरानी, रज्जाक अंसारी, अंसार अहमद, नफीस अंसारी, अनिलकुमार कुशवाहा, आसिफउद्दीन, राशिद, रियाज अहमद, गया कुशवाहा, सचिन वर्मा, आरिफ अंसारी, रशीद अंसारी, अजहरअली, इरशाद अंसारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।






Leave a Reply