0 विधानसभा की मतदाता सूचियों के पुरनरीक्षण कार्य की समीक्षा की अधिकारियों ने
0 गैरहाजिर पंद्रह बीएलओ से मांगा गया स्पष्टीकरण
konch1 konch2कोंच-उरई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओज को एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, तहसीलदार भूपाल सिंह एवं नायब तहसीलदार अमरसिंह ने आज जरूरी निर्देश देते हुये कहा कि जिन बीएलओज को इस काम में लगाया गया है वे घर घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करें और सर्वे में ईपी तथा जेंडर रेशियो के अनुपात का खासतौर पर ध्यान रखें। एसडीएम ने कहा कि यह अनुपात तभी सही मिल सकेगा जब बीएलओ घर पर बैठ कर मतदाता सूचियां तैयार करने के बजाये घरों पर जाकर जानकारियां जुटायें और उन्हें अपने रजिस्टर में अंकित करें। अनुपस्थित बीएलओज से मांगा गया स्पष्टीकरण।
उरई विधानसभा आंशिक के 42 और माधौगढ विधानसभा आंशिक के शहरी क्षेत्र के 45 यानी कुल 87 बीएलओज को आज वोटर लिस्टों की समीक्षा के लिये बुलवाया गया था जिसमें पंद्रह बीएलओ गैरहाजिर रहे उनसे स्पष्टड्ढीकरण मांगा गया है। एसडीएम ने साफ कहा कि आइंदा इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और वेतन काटने की संस्तुति की जायेगी। एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में निपटी इस बैठक में उन्होंने कहा कि जो लिस्टें अभी मिली हैं उनमें जेंडर रेशियो में भारी गड़बड़ी है। सामान्य तौर पर 838 महिलाओं का अनुपात प्रति 1000 पुरुषों के सापेक्ष इस जनपद में है लेकिन बसोब, भरसूंड़ा में यह अनुपात 779, जमरोही में 799 तथा पिंडारी, छिरावली, चंदुर्रा, चमारी, सतोह, पिरौना, कमतरी आदि गांवों में भी इसी तरह कम पाया गया है। इसके कारण क्या हैं इसका पता लगा कर अपने रजिस्टर में दर्ज करना है ताकि भबिष्य में यदि पर पूछा जाये तो कारण की जानकारी रहे। इसी तरह ईपी रेशियो भी नॉर्मल से ज्यादा नहीं होना चाहिये वरना यह जांच का विषय बनेगा। उन्होंने कहा कि सर्वे करते वक्त बीएलओ एक रजिस्टर बनायेंगे और घर के सभी सदस्यों के बाबत उसमें सूचनायें दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकें लगभग हर सप्ताह ही होंगी, जैसा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि हर हफ्ते प्रगति की समीक्षा की जाये और समय सीमा के भीतर सारा काम निपटा लिया जाये। बैठक में बीएलओज की ओर से कहा गया कि पूर्व में उन्होंने जो संशोधन तहसील स्थित मतदाता कक्ष को दिये थे वह अब तक नहीं हो पाने की स्थिति में उन्हें मतदाताओं को जबाब देना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान प्रशांत, विजय निरंजन, श्यामबाबू निरंजन, रवीन्द्रकुमार पांचाल, प्रह्लादसिंह, अशोककुमार, लाखनसिंह, श्यामकरन, दयाशंकर सहित लगभग सत्तर बीएलओ मौजूद रहे। कल शनिवार को माधौगढ विधानसभा आंशिक की बैठक होगी।

Leave a Reply