cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मानसून की दस्तक के बीच मात्र एक दिन हुई बारिश में ब्रेक लग जाने के कारण मौसम में उमस भरी तपन की पराकाष्ठा हो गई है। जिससे जनजीवन बेहाल हो रहा है।
मई के आखिरी सप्ताह से शुरू हुई प्रचंड गर्मी इस वर्ष जून का पहला पखवारा खत्म होने के बाद भी जारी रही। इसकी वजह से हीटस्ट्रोक के कारण लोगों को जान बचाना मुश्किल हो गया। तमाम बुजुर्गों व बीमार लोगों को तो गर्मी की विकरालता के कारण दम तोड़ देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस वजह से लोग जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी मानसून के आने की प्रार्थनाए कर रहे थे। इसी बीच 21-22 जून को मानसून की दस्तक के साथ हुई बारिश से लोगों को तसल्ली हुई कि चलो ऊपर वाले ने उनकी सुन ली है। लेकिन सुहावना मौसम कुछ ही घंटों का मेहमान रहा। बारिश रुकने के साथ ही नमी के कारण मौसम बुरी तरह चिपचिपा हो गया है। जो लोगों की बैचेनी बढ़ाने का सबब बना हुआ है। साथ-साथ इस मौसम में खानपान में भी भारी जोखिम पैदा हो गया है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों का तांता इसका गवाह है। मौसम विशेषज्ञ 27 जून से फिर बारिश शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। लेकिन तब तक जिंदगी कैसे कटेगी आम लोगों को यह सवाल परेशान करने में लगा है।

Leave a Reply