cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कुठौंद थाना क्षेत्र ग्राम मिहौना निवासी रामवती के मकान पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया। उसने कई बार थाने में प्रार्थना पत्र दिया, परंतु प्रकरण राजस्व विवाद से संबंधित होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को रामवती ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उसके घर से दबंगों का कब्जा हटवाने की गुजारिश की। उसने कहा कि यदि उसका घर उसे नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने को विवश हो जाएगी।
ग्राम मिहौना निवासी रामवती के अनुसार गांव के ही तीन दबंगों ने उसके मकान पर कब्जा कर रखा है। कई बार उसने उनसे मकान खाली करने को कहा लेकिन दबंग घर से कब्जा हटाना तो दूर की बात उसे जान से मारने की धमकी देने पर उतारू हो गये। उसने समाधान दिवस व तहसील दिवस में भी आरोपियों के संबंध में शिकायत की, परंतु उसे मदद नहीं मिली, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो गये। शनिवार को रामवती जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पहुंची, उसने कहा कि यदि उसे उसका घर नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। डीएम ने जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा पीड़िता को दिया है।

Leave a Reply