26orai03उरई। विकास भवन स्थित राज्य संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया।
बैठक में रामप्रसाद श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से सप्तम् वेतन आयोग की सिफारिशों को केंद्र सरकार द्वारा समय से लागू न करने और इसकी विसंगतियों को दूर करने की गंभीरता न दिखाने के मुददे पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसे लेकर 11 जुलाई से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी अनिश्चित कालीन देश व्यापी हड़ताल शुरू करने का एलान कर चुके हैं।
श्रीमती नागेंद्रा, रमेश फौजी, जाहर सिंह, अंगद सिंह कछवाहा, डाॅ. रामप्रकाश, नीरज राठौर, शैलेष निरंजन, मेहरबान, लखनलाल शर्मा, जय नारायण सेन, महावीर शरण गुप्ता, रोहित खरे, संतोष अग्रवाल, शील कुमार दूरबार, हरीश राठौर, रामनंदिनी, ओम नारायण चतुर्वेदी, रणवीर सिंह सीसौदिया और साधना सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। इसमें विष्णु मिश्रा, संदीप कुमार, विवेक गोस्वामी, कमलेश चतुर्वेदी, संतलाल, सिकंदर सिंह, प्रेमकुमारी, चंचल कुमारी, कमला राठौर, नीलिमा, रामरतन सिंह, कृष्ण नरेश गुप्ता, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार, राजेंद्र, कमला रावत, मानसिंह यादव, सतीश वर्मा, शत्रुघन सिंह, मनोज चैरसिया, रीना, प्रीति, राजीव रेजा, राजीव गोयल, रमेश यादव, रेखा स्वर्णकार, रेखा जाटव, आगाज अंसारी, राजेश कुमारी श्रीवास्तव, नरेश चंद्र द्विवेदी, धर्मनारायण मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply