उरई। आईटीआई के प्रधानाचार्य के तानाशाह रवैये पर वरिष्ठ अधिकारी लगाम नही लगा पा रहे। जिसकी वजह से आईटीआई के अंदर हालात बिगड़ रहे हैं। छात्रों ने आज फिर उनके व्यवहार की शिकायत उप जिलाधिकारी से की है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य एमके चैहान पर छात्रों से लेकर स्टाॅफ के सदस्यों तक के साथ बदसलूकी का आरोप है। गत् दिनों कोर्स पूरा करने वाले छात्र उनसे अप्रेन्टिस के लिए मिलने गये तो प्रधानाचार्य ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। क्षुब्ध छात्रों ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्टेªट से की थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने के लिए पहुंच गयी थी। प्रधानाचार्य ने इसे लेकर स्टाॅफ के सामने सिटी मजिस्ट्रेट के लिए भला-बुरा कहने में चूंक नही की थी। इसके पहले प्रवेश के मामले में भी उन्होंने छात्रों के साथ जो बेहूदगी की उसे लेकर बवाल हो गया था। जिसको डीएम ने भी संज्ञान में लिया था। उम्मीद थी कि ऐसे बदमिजाज प्रधानाचार्य से आईटीआई को छुटकारा दिलाया जायेगा। लेकिन लगता है कि प्रधानाचार्य को निदेशालय में अपनी मजबूत पैठ का बड़ा गुमान है। जिसके कारण वे अपना रवैया नही सुधार पा रहे हैं।
आज फिर अप्रेन्टिसशिप के लिए छात्र उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने फिर अपना अभद्र व्यवहार दोहरा दिया। इसके बाद छात्र आक्रोशित लहजे में एसडीएम से मिले हैं और उन्हें प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन अगर प्रार्थना पत्र पर कोई प्रभावी एक्शन नही होता तो प्रशासन को आईटीआई में किसी बड़े बवाल के लिए तैयार हो जाना चाहिए।






Leave a Reply