उरई। नगर पालिका ने ठेकेदार संघ से अध्यक्ष मनोज दुबे को हटाकर बुधवार को नया चुनाव कराया गया जिसमें रामनारायण सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये। उनके अलावा दीपक झा का उपाध्यक्ष और योगेंद्र सिंह चैहान को महामंत्री बनाया गया है।
इस दौरान पंकज राजपूत ने कहा कि मनोज दुबे ने ठेकेदारों के हितों के लिए कभी आवाज नही उठाई थी। उनके निष्क्रिय होने से ठेकेदारों का उत्पीड़न हो रहा था। नतीजतन नये अध्यक्ष का चुनाव लाजिमी हो गया था।
उधर इस मौके पर नये अध्यक्ष रामनारायण ने कहा कि उनके लिए ठेकेदारों का हित सर्वोपरि होगा। ठेकेदारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक लड़ाई लड़ने को तत्पर रहेगे।






Leave a Reply