cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आजादी के 70 वर्ष याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं ने बुधवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और स्वाधीनता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभासद और नगर उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव दाऊ ने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के कठिन संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है जिसे कभी भूला नही जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की हुतात्माओं को याद करके ही आजादी को सुरक्षित रखा जाना संभव हो सकता है।
नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सही मायने में स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देने का काम करेगी। किशोरी शरण राजपूत, नीलम सोनी, सत्यम मिश्रा, दीपक द्विवेदी, अनिल वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, प्रमोद लुहारी, दिलीप श्रीवास्तव, ठाकुर दास, सौरभ चैधरी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply