konch2कोंच-उरई। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती 13 अगस्त को धूमधाम से मनाने के लिये तैयारियां जारी हैं। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर सदस्य समिति के तत्वाधान में श्री अवध विहारी लाल जी महाराज के मंदिर में सम्पन्न होने बाले इस आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
धर्मादा राठौर सेवा समिति द्वारा संचालित अवध विहारी लाल मंदिर में आयोजन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समाज के गौरव और अपनी राष्ट्रभक्ति से समाज को सम्मान दिलाने वाले राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया और जिम्मेदारियां बांटी गईं। 13 अगस्त को सुबह 8 बजे अवध विहारी लाल जी महाराज के मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होकर पुरानी स्टेट बैंक, भुंजरया चैराहा, नईबस्ती तिराहा, रामगंज, सागर चैकी, चंदकुआ से नगर भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर पहुंचेगी जहां उसका समापन होगा और जयंती कार्यक्रम सम्पादित होंगे। बैठक में कन्हैयालाल राठौर, महेन्द्र राठौर, राममोहन राठौर, रामबाबू, अनिल, मनोज, वीरेन्द्र, धर्मेन्द्र, रोहित पनयारा, सोनू, देवेन्द्र, नरेश, अनूप, सौरभ, अखिलेश, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply