cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। मार्च 2014 में एनपीए हुये खातों पर एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ब्याज माफ किया जा रहा है, उन खातों पर निर्गत हुई आरसी में दस फीसदी कलैक्शन चार्ज लिये जाने पर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। उसने कहा है कि कलैक्शन पूर्णतः समाप्त किया जाये एवं आरसी वापिस हों।
भाकियू की मासिक पंचायत गल्ला मंडी में ब्रजकिशोर कुंवरपुरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें किसानों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि शासन द्वारा किसानों की बीमा प्रीमियम राशि बीमा कंपनियों को दी जा चुकी है जिसमें 2015 खरीफ में किसानों के साथ सौतेला वर्ताव किया गया। जिले की न्याय पंचायत इकाइयों से एक ग्राम बीमा धनराशि के लिये चयनित किया गया है जो गलत है क्योंकि सभी न्याय पंचायतों के किसानों के केसीसी के माध्यम से या सहकारी समिति से बीमा प्रीमियम काटी गई है, लिहाजा शासन से मांग है कि सभी न्याय पंचायतों में सभी किसानों को बीमा राशि दिलाई जाये। किसानों ने उरई-कोंच के जर्जर रोड का मुद्दा भी पंचायत में उठाते हुये कहा कि जन संघर्ष मोर्चा इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर 17 अगस्त को जिलाधिकारी से मिल ज्ञापन देने बाला है, यूनियन के लोग भी इसमें अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करेंगे। इस दौरान अन्ना पशुओं पर भी कारगर ढंग से रोक लगाने की मांग शासन प्रशासन से की गई। डॉ. केदारनाथ सिमिरिया, मोहनसिंह, रामानंद, बलरामसिंह लंबरदार, श्यामसुंदर पुजारी, बाबूराम, दीनानाथ पटेल, जयराम इमलौरी, मंत्री धनौरा, चतुर सिंह पटेल, रामस्वरूप मास्टर, जगदीश सहित सैकड़ा भर किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply