कोंच-उरई। भाजपा की शोकसभा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई जिसमें पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ता पं. यशोदानंदन द्विवेदी, नगर के जानेमाने व्यवसायी व समाजसेवी राधेश्याम भदौरिया तथा पार्टी कार्यकर्ता रामलखन कुशवाहा की माताजी के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुये पार्टीजनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारीजनों के धैर्य धारण के लिये दो मिनट का मौन रखा।
आज नगर के वरिष्ठ गल्ला व्यवसायी चैधरी केशव मयंक की माताजी का निधन हो गया। नईबस्ती श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। गल्ला व्यापारी समिति एवं थोक गल्ला मैंथा व्यापारी समिति के तत्वाधान में शोकसभायें आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई।






Leave a Reply