11orai08 11orai07उरई। भारत विकास परिषद उरई राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त शाखा के तत्वावधान में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दायित्व ग्रहण अधिष्ठान अधिकारी इं. अजय इटौरिया प्रांतीय महासचिव बुंदेलखंड द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. आरवी श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री उत्तर मध्य रीजन ने सभी पदाधिकारियों एवं इं. अजय इटौरिया को बधाई दी कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा कराते रहे जिससे भारत विकास परिषद संस्था एक अच्छे शिखर पर पहुंच सके। विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंपा श्रीवास्तव ज्ञान प्रभा पत्रिका की प्रधान सम्पादिका ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद की ये शाखा दिनों-दिन तरक्की करती रहे और बेटी बचाओ-बेटी चढ़ाओ कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से करायें जिससे समाज में एक अच्छा संदेश पहुंच सके। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डाॅ. संजीव जैन कड़की (रीजन संपर्क मंत्री) ने नवीन सदस्यों का संकल्प कराया और परिषदो के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों को भारत विकास परिषद के बैच लगाये। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जीवनराम गुप्ता राष्ट्रीय चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद एक सामाजिक और सांस्कारिक सेवा, समर्पण, सहयोग की संस्था है जो प्रतिवर्ष जन हितों के कार्य करती रहती है जैसे पर्यावरण सुधार, ग्रीन कार्ड, रक्तदान शिविर, भारत को जानो प्रतियोगिता इत्यादि सम्पन्न कराती है। संस्था के सचिव राघवेंद्र सिंह परिहार ने गत सत्र की आख्या एवम् मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय कराया। संस्था के अध्यक्ष युद्धवीर कंथरिया ने इं. अजय इटौरिया को धन्यवाद दिया कि मुझे इस शाखा का दायित्व सौंपा है कि मुझे इस शाखा का दायित्व सौपा है। मैं ईमानदारी और लगन से इस शाखा का विस्तार करूंगा और जनहित के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करूगा। सभी सदस्यों एवं अतिथियों को रात्रिभोज भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नरेश वर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। उपस्थित कार्यक्रम में लक्ष्मनदास बाबानी, सीताशरण गौतम, संजय बिजपुरिया, रामाकांत द्विवेदी, जितेंद्र कंथरिया, संजय कुरेले, आशीष सेठ, रजनीश सर, देवेंद्र यादव, मानसी बाबानी, रेखा कंथरिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply