उरई। कोंच बस स्टैण्ड के समीप स्थित मजदूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक काॅमरेड पीर मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पार्टी की राज्य कौंसिल के आवाहन पर 17 अगस्त को पूरे देश-प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर कमर तोड़ मंहगाई, मुद्रा स्फीति, एफडीआई, बेरोजगारी आदि मुददों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा। इस क्रम में पार्टी की जिला इकाई उक्त तिथि को उरई में भी जोरदार प्रदर्शन करेगी।
पार्टी के जिला मंत्री काॅमरेड विजय सिंह राठौर, संगठन मंत्री काॅमरेड नूरअफसर टिल्लू ने लोगों से आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी का आवाहन किया। बैठक में काॅमरेड कैलाश पाठक, प्रभुदयाल पाल, परशुराम कुशवाहा, सुधीर अवस्थी, विनय पाठक, भारत सिंह जाटव, ओमनारायण पाठक, ऊषा किरन कुशवाहा, रक्षा अवस्थी, गीता चैधरी, रामा स्वर्णकार, सत्यनारायण, रामबाबू राठौर, रवि राठौर आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply