उरई। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक 12 अगस्त, शुक्रवार को 12 बजे से दारुलसफा ए ब्लाक के कॉमन हाल में बुलाई गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर (सांसद) एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी तथा विद्या सागर सिंह निषाद (विधायक बिहार) उपस्थित रहेंगे। बैठक में अति पिछड़ों से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी और इस वर्ग की समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाये जाने वाले भावी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की जाएगी।






Leave a Reply