cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। काटने के लिए गाय को हांककर ले जा रहे चार लोगों को पुलिस ने पब्लिक की सूचना पर दबोच लिया। इनमें तीन सगे भाई हैं। चारों को गिरफ्तार कर जेल के लिए बुक कर दिया गया है।
गौकशी के कारण कदौरा क्षेत्र में संवेदनशील माहौल कई महीनों से बना हुआ था। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस पर जागरूकता दिखाते हुए गौकशी करने वालों के खिलाफ एक्शन की पहल की तांकि सदभाव का वातावरण बन सके। उनकी कोशिश का सकारात्मक नतीजा सामने आया जब कदौरा में चार लोगों द्वारा वध के लिए गाय ले जाने की सूचना उन्हें मिली और उन्होंने इस सूचना पर तत्काल पुलिस को एलर्ट कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के साथ सुहेल, जीशान, हफीज और छोटू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक छुरी बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों में सुहेल, जीशान व हफीज सगे भाई हैं।

Leave a Reply