11orai03 11orai04 11orai05 11orai06उरई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को यह जानकर अपने पर बहुत अफसोस हो सकता है कि पूरी दुनियां और सारे देश में तो दूर उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश तक में लोग उनको नही जानते। हां यह आश्चर्यजनक किंतु सत्य जैसी हकीकत है जो सरकारी स्कूलों में नई पीढ़ी को ज्ञान-विज्ञान की बुलंदियों पर पहुंचाने के ठेकेदारों से बातचीत में उजागर हुई।
बात हो रही है कदौरा ब्लाॅक के जोल्हूपुर स्थित परिषदीय स्कूलों की। जोल्हूपुर में एक ही परिसर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चल रहे हैं। पत्रकारों की टीम अचानक इन स्कूलों में पहुंची और उसने बच्चों को पढ़ा रहीं मैडमों से बातचीत शुरू कर दी। उनके ज्ञान के नमूने को देखकर पत्रकारों को दांतों तले उंगली दबानी पड़ी और यह सोचने को मजबूर होना पड़ा कि सरकारी शिक्षा नई पीढ़ी को कहां लेकर जा रही है।
एक मैडम से पत्रकारों की टीम ने जब यह पूंछा कि आपको भारत सरकार के गृहमंत्री का नाम मालूम है तो सकुचाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नही मालूम। मैडमों के सामान्य ज्ञान की यह हालत देखकर पत्रकारों की टीम की जिज्ञासा बढ़ गई। उन्होंने एक और सवाल दागा कि मैडम आंध्र प्रदेश की राजधानी का क्या नाम है इस पर उनमें से एक मैडम ने स्मार्टनेस दिखाते हुए तपाक से जबाव दिया तमिलनाडु। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अंतर दोनों मैडम नही जानती थी। जब वे यह नही जानती तो नागालैण्ड की राजधानी का नाम बताने की तो उनसे उम्मीद ही कैसे की जा सकती थी।
उनसे जब पूंछा गया कि क्या आपके खंड शिक्षाधिकारी और बीएसए साहब कभी आपसे इस तरह के सवाल पूंछकर शिक्षा व्यवस्था का हालचाल टटोलने की कोशिश नही करते तो मैडमों का मासूमियत भरा जबाव था कि साहब बिजी रहते हैं उन्हें इतना कुछ करने की आप जैसी फुरसत कहां है।

Leave a Reply