उरई। कालपी में बाढ़ के अंदेशे को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन ने गुरुवार को बयान जारी करके लोगों को आश्वस्त किया है। बयान में कहा गया है कि अभी तक खतरे की कोई बात नही है। हालांकि जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी निगाह बनाये हुए है।
उत्तराखंड में जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कालपी में तीन दिनों से यमुना बुरी तरह उफना रही है। इसका असर नून नदी और जौधर नाले में भी देखा गया। लहरों का विकराल तांडव देखकर आसपास के गांवों में लोग बदहवास होकर दूसरी जगह शरण लेने लगे हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने आज जारी बयान में अभी तक बाढ़ की वजह से जिले में किसी तरह के चिंताजनक हालात होने से इंकार किया है। अलबत्ता प्रशासन के हवाले से यह कहा गया है कि एतिहात के तौर पर जौधर नाला व नून नदी में पांच नावों की व्यवस्था किसी भी आकस्मिक स्थिति के दौरान बचाव कार्य के लिए कर दी गई है। बाढ़ चैकियों से हर घंटे पानी के चढ़ने की रिपोर्ट ली जा रही है तांकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल रेस्क्यू आॅपरेशन को स्टार्ट किया जा सके।






Leave a Reply