12orai06उरई। प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और जिले के प्रभारी ब्रह्मशंकर त्रिपाठी शुक्रवार को जिले के निजी दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण गृह में उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से उन्होंने संक्षिप्त वार्ता की। जिसमें पत्रकारों ने जिला इकाई भंग किये जाने के सवाल पर उनकों घेर लिया। मंत्री जी ने कहा कि अगले अध्यक्ष के लिए ऐसे कार्यकर्ता का चुनाव किया जायेगा जो पूरे जिले के नेताओं को एक माला में पिरोकर कार्य कर सके।
मंत्री जी ने कहा कि हटाये गये अध्यक्ष से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट नही था। हालांकि उन्होनें यह भी कहा कि इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नही है। पिछड़ों को भागीदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति, धर्म के लोगों की पार्टी है, हम लोग मुख्य रूप से किसानों को ध्यान में रखकर काम करते हैं। इसलिए जाति विशेष, वर्ग विशेष की चर्चा समाजवादी पार्टी के संदर्भ में करने का कोई औचित्य नही है। खनन के मामले में सीबीआई जांच से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई नेता और कार्यकर्ता अवैध खनन में लिप्त नही है। यह बात पूरी तरह गलत है कि उनकी पार्टी अवैध खनन की सीबीआई जांच की घोषणा से किसी भी तरह की घबराहट महसूस कर रही है। भाजपा पर उन्होंने साम्प्रदायिक माहौल बनाकर चुनाव जीतने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा का विकास को लेकर कोई कार्यक्रम नही है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सभी क्षेत्रों का तेज विकास कराना है। बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी ने जितनी सड़कें बनवाई हैं किसी भी सरकार ने नही बनवाई हैं। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply