12orai05रामपुरा-उरई। ऊमरी स्टैण्ड पर क्रेन मशीन ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे उनके दोनों घुटने टूट गये। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम जमलापुर निवासी रामदीन (70वर्ष) किसी काम से रामपुरा जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही क्रेन मशीन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे क्रेन के पहिए वृद्ध के दोनों पैरों के ऊपर से निकल गये। इसमें वृद्ध के पैर पिसकर चकनाचूर हो गये। घटना के बाद राहगीरों ने वृद्ध को संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply