उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छ भारत का मंत्र गूंजा। राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल छात्र स्वयं सेवकों ने इस दिशा में पहले करते हुए काॅलेज की सफाई के लिए जमकर पसीना बहाया।
छात्रों ने काॅलेज मैदान में जगह-जगह उगी खरपतवार को बीन-बीनकर उखाड़ दिया। इसके बाद पेड़ों की छटाई-सफाई की। महाविद्यालय परिसर में उन्होंने बेझिझक झाड़ू भी लगाई।
इसके बाद महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्रों ने समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. आनंद खरे के निर्देशन में स्वच्छता शपथ ली। इसमें छात्रों ने सार्वजनिक सफाई के लिए 100 घंटे का श्रमदान करने, लोगों को स्वच्छता के लिये प्रेरित करने व गांव-गलियों में सफाई के लिए जुटकर दूसरों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प घोषित किया। इस अवसर पर डाॅ. आरके निगम, डाॅ. आरके गुप्ता, डाॅ. विजय यादव, डाॅ. प्रवीन कुमार, डाॅ. नीरज गुप्ता, डाॅ. मनोज गुप्ता, अनंत खरे, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश पालीवाल, डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव, डाॅ. मलखान सिंह, डाॅ. शगुफ्ता मिर्जा उपस्थित रहीं।






Leave a Reply