12orai01 12orai02उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महा हड़ताल तीसरे दिन राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से हुई सरकार की वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। विकास भवन स्थित परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष राम प्रसाद श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि शासन ने 15 दिन के अंदर कैशलैस इलाज का आदेश जारी करने का वायदा किया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ में महा हड़ताल से घबराकर मुख्यसचिव दीपक सिंघल ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेशीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त प्रदीप भटनागर, प्रमुख सचिव कार्मिक केएस अटोरिया, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अनूप पाण्डेय, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुण सिन्हा, सचिव वित्त अजय अग्रवाल, सचिव लोकनिर्माण अनुराग यादव, सुरेश चंद्र प्रमुख सचिव सिचाई और जिलाधिकारी लखनऊ राजशेखर मौजूद रहे। दूसरी ओर परिषद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हरीकिशोर तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, संघर्ष समिति के चेयरमैन शिवबरन सिंह यादव, शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, अतुल मिश्रा, महामंत्री यदुवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रावत और डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ के महासचिव सुधीर पवार ने प्रतिनिधित्व किया।
बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वेतन विसंगतियों और मोटर साइकिल भत्ता के बारे में 15 दिन के अंदर एपीसी की अध्यक्षता में गठित समिति निर्णय करेगी। पदोन्नति के लिए कैडर मैनेजमैंट कमेटी बनाई जायेगी। छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों का निस्तारण एसीपी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। मकान किराया भत्ता पर उच्चाधिकारियों ने पुनर्विचार का आश्वासन दिया।
मनरेगा, एनएचएम, आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एमपीडब्ल्यू, सफाईकर्मी, संविदा कर्मियों से संबंधित मांगों के बारे में एपीसी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा विचार किया जायेगा। हड़ताल को लेकर किसी कर्मचारी का उत्पीड़न न करने का अश्वासन भी उच्चाधिकारियों ने दिया।
बैठक का संचालन कर रहे जिला महामंत्री हरीश कुमार राठौर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता की वजह से ही सफलता संभव हुई है। उन्होंने हड़ताल की कामयाबी पर सभी साथियों को बधाई देते हुए हड़ताल स्थगन के बाद उनसे अपनी ड्यूटी का हमेशा की तरह निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। बैठक मेें काॅ. गिरेंद्र सिंह कछवाह, कमाल अहमद, शीलकुमार दूरबार, रामराज सिंह, जय नारायण सेन, नागेंद्र त्रिपाठी, रामनंदनी देवी, रविंद्र सिंह, अरविंद कुमार, मानसिंह यादव, संजीव यादव, मो. आगाज अंसारी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, हरीश कुमार निरंजन, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, रामसिंह, राजकुमार गौतम, संगीता देवी, सावित्री देवी, पुष्पा, अशोक कुमारी, ममता, मीना, नीलम, ऊषा, अर्चना, शांति, साधना, शिवकुमारी, नीलम चैहान, कुंती देवी, विजय कुमारी, शत्रुघन सिंह, शीला देवी, चंचल कुमारी, शकुंतला देवी, मीना साहू, बब्ली देवी, गीता देवी, प्रतिभा राजपूत, नारायण दासी पाल, पवन चैधरी, गीता, सानू सोनी, मनोज सिंह, रोशनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply