उरई। दहेज हत्या में जेल में बंद महिला ब्रह्मा देवी की संदिग्ध मौत को लेकर जेलर के निलंबन की मांग करते हुए मृतका के परिजनों ने अपने सगे-संबंधियों व अन्य जानने वालों के साथ एसपी आॅफिस के गेट पर जाम लगा दिया जिससे खलबली मच गई। लगभग 1 घंटे तक जाम बना रहा। सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे तो काफी देर तक उनकी प्रदर्शनकारियों से जददोजहद हुई। आखिर में वे उन्हें मनाने में कामयाब हुए जिसके बाद जाम खुल गया।
ब्रह्मा देवी शुगर की गंभीर मरीज थी इस कारण अदालत ने उनको अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिये थे। उनके परिजनों का आरोप है कि दुर्भावना के कारण जेल प्रशासन ने अदालती आदेश की भी अवहेलना कर दी। इसके बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल जाने के कारण गुरुवार को उनकी रिहाई होनी थी लेकिन रिहाई के पहले ही उनकी जिस तरह मौत हुई उससे जेल प्रशासन पर साजिश का संदेह होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जेलर को दूसरी पार्टी ने लालच दे रखा था जिसके कारण उन्होंने ब्रह्मा देवी की मौत का कुचक्र रच डाला। प्रथम दृष्टया जेलर की गलत भूमिका साबित है जिसके कारण उन्हें सरसरी कार्रवाई में तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए।
जाम के पहले परिजन इस मांग को लेकर डीएम संदीप कौर से मिलने गये। संदीप कौर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच समिति बना दी गई है जिसकी रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई होगी लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई पर अड़ गये। उन्होंने इस बात पर गुस्सा दिखाने के लिए बीसीएच मिशन स्कूल चैराहे पर जाम लगाकर एसपी और डीएम कार्यालय का रास्ता बंद कर दिया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काफी देर तक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिससे आखिर वे लोग पसीज गये और उन्होंने जाम खोल दिया।






Leave a Reply