उरई। जाने माने गजल-गो डाॅ. रसूल अहमद सागर को नेपाल की साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था अवधी सांस्कृतिक संस्थान ने सम्मानित किया जिससे जिले के लोगों का सीना गर्व से चैड़ा हो गया है। इस अवसर पर नेपाली साहित्यकारों ने रसूल अहमद सागर के सृजन की जमकर तारीफ की।
नेपाल में आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह में डाॅ. रसूल अहमद सागर के अलावा भारत से आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई और साहित्यकारों का जमावड़ा था। खास बात यह रही कि साहित्य के इस महाकुंभ की सदारत का सम्मान नेपाल के साहित्यसेवियों ने डाॅ. सागर को दिया जो जनपद के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। डाॅ. सागर के हाथों से वहां नेपाल साहित्यकारों को अलंकृत भी कराया गया।
नेपाली मीडिया में इस आयोजन को प्रमुखता से कवरेज मिला। नेपाली अखबारों में डाॅ. सागर की रचनाओं के बारे में विभिन्न पहलुओं पर टिप्पणियां प्रकाशित की गईं। गौरतलब है कि डाॅ. सागर की आठ काव्य कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें अब तक 18 राष्ट्रीय और सैकड़ों अन्य संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। सागर में हुए एक आयोजन में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के राज्यपालों ने उनकी साहित्य सेवा को सम्मानित किया था। यहां उनके प्रशंसकों ने नेपाल में मिले सम्मान पर उनको बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और साहित्यिक क्षितिज पर इसी तरह जनपद का परचम बढ़चढ़ कर लहराने की शुभकामना की।






Leave a Reply