cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। बरसात शुरू हो जाने पर भी नगर पालिका द्वारा नाले-नालियों की सफाई न कराई जाने से सड़कों पर जल भराव के हालात पैदा हो गये।
शनिवार को हुई बरसात से कई इलाकों में नारकीय हालत पैदा हो गये। कांजी हाउस, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, मोहल्ला फर्दनवीस में बजरंग सोनी के मकान के पास, चुर्खी रोड पर बालाजी मंदिर के सामने और भवानीराम में पीएनबी के सामने सड़क पर से नालियों का गंदा पानी बह रहा है। दुर्गंध की वजह से राहगीरों का चलना दुश्वार है। उधर यातायात अव्यवस्थित हो गया है जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। जनमानस में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही को लेकर गहरा रोष छाया हुआ है।

Leave a Reply