कदौरा-उरई। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाॅक इकाई के तत्वावधान में जोल्हूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन मिस्टर सिंह ने किया। संगोष्ठी के बाद ब्लाॅक इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र चैधरी, रामप्रकाश गौतम और राजेंद्र दोहरे को संरक्षक बनाया गया। बढ़ोरन सिंह को संयोजक, केके शिरोमणि को अध्यक्ष, मुकेश कुमार और आशाराम श्रीवास को उपाध्यक्ष, उमाशंकर शाक्यवार को महामंत्री, मनोज कुमार संजय को कोषाध्यक्ष, सुनील गौतम को संगठन मंत्री और हेममाला, इंदिरा गौतम व इंदु श्रीवास को महिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक पूर्ण मनोयोग और लगन से शिक्षा देने का कार्य करें क्योंकि बेसिक स्कूलों में ज्यादातर निर्बल गरीब व असहाय वंचित समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने शासन से बेसिक स्कूलों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, बैग, ड्रेस आदि का वितरण का शीघ्र कराये जाने की मांग की।
नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष केके शिरोमणि ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। जुलाई माह के वेतन में तीन प्रतिशत मंहगाई और डीए के भुगतान में आई गड़बड़ी का लेखाधिकारी के माध्यम् से निराकरण करायेगें।
बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश श्रीवास, उमाशंकर भास्कर, वीरेंद्र दोहरे, रामपुरा अध्यक्ष विनोद कुमार, जितेंद्र, मीरा, अंजना, प्रबल कुमार, वीरेंद्र कुमार, कौशल जाटव, लल्ला सिंह, दया चैधरी, कमलेश वर्मा, संतोष गोयल, विनोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, दीपक, हरीबाबू शाक्यवार, सुनील दत्त, राजेंद्र छौना आदि उपस्थित थे।






Leave a Reply