cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। विवाह के सात वर्ष बाद महिला को ससुराल के लोगों ने इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि उसके द्वारा देवर के अपने ऊपर बुरी निगाह डालने का विरोध किया गया था।
मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी पूजा याज्ञिक पत्नी कुलदीप याज्ञिक ने इस सिलसिले मेें कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र में पति कुलदीप देवर संदीप, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने बताया कि विवाह के सात वर्ष हो जाने के बाद भी ये लोग उस पर मायके से 50 हजार रुपये दहेज के तौर पर मंगाने का दबाव बना रहे थे। उसके पति कुलदीप का एक अन्य महिला से संबंध है जबकि देवर संदीप उससे जबर्दस्ती की कोशिश करता था। गत् 3 अगस्त को संदीप ने सुबह खाना बनाते समय उसका हाथ पकड़ लिया। जिस पर वह चिल्ला पड़ी तो पति, सास व ननद संदीप के पक्ष में आ गये और उसे धक्के मारते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply