उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में गत् वर्षों की तरह इस वर्ष भी जश्ने आजादी के मौके पर रनफोर यूनिटी के तहत छात्र-छात्राओं की दौड़ निकाली जायेगी।
रन फाॅर यूनिटी टाॅउनहाल से 15 अगस्त को प्रातः 8.45 बजे से शुरू होगी। यह दौड़ शहीद भगत सिंह चैराहा, घंटाघर, इलाहाबाद बैंक तिराहे से होती हुई डीवीसी पुस्तकालय पर जाकर समाप्त होगी। विद्यालय के प्रबंधक इं. अजय इटौरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की याद में निकाली जाने वाली इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।






Leave a Reply