कोंच-उरई। ग्राम धमसैनी में कोटेदार की मनमानी के कारण कार्डधारक त्रस्त हैं। कई उपभोक्ताओं ने शनिवार को इस मामले में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि धमसैनी का कोटेदार निर्धारित मात्रा से काफी कम सामग्री देता है और अगर उससे आपत्ति की जाये तो मारपीट पर उतारू हो जाता है। उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।






Leave a Reply