उरई। जिले भर की न्यायिक अदालतों ने शनिवार को राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत आयोजित की गई जिनमें कई छोटे-छोटे मुकदमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये गये।
आज की लोक अदालतों में जिले में 4544 मुकदमों का बोझ हल्का किया गया। जिससे 6 हजार वादकारी लाभांवित हुए। इनमें 753 आपराधिक मुकदमें थें वहीं प्री-लिटिगेशन स्कीम के तहत विभिन्न बैंकों के बकाया ऋण के 603 मामले निपटवाये गये। इनमें 2 करोड़ 46 लाख, 68 हजार 121 के कुल बकाये की अदायगी पर सहमति हुई।
दीवानी न्यायालय में लोक अदालत की कार्रवाई जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल की अध्यक्षता में चली। लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला जज प्रदीप कुमार कंसल ने 20 मुकदमें निस्तारित किये। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रामअचल यादव, अपर जिला जज द्वितीय श्रीनाथ सिंह, अनिल कुमार उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश रोहित सिन्हा, अपर जिला जज एफटीसी नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताराम, सिविल जज सीनियर डिवीजन अलका भारती, सिविल जज जूनियर डिवीजन मनोज कुमार जाटव, सिविल जज जूनियर डिवीजन विनय कुमार सिंह, कालपी निशांतमान, कोंच विनय कुमार कटियार ने भी तमाम मुकदमें निस्तारित किये। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष महेश कुमार द्विवेदी, महासचिव बृजबिहारी गुप्ता एडवोकेट, संजय अग्रवाल एडवोकेट भी मौजूद रहे।






Leave a Reply