0 इलाके की एकमात्र बड़ी समस्या उरई-कोंच की टूटीफूटी रोड रही हाईलाईट
konch1कोंच-उरई। कल देर शाम यहां सहकारी क्रय विक्रय समिति के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करने आये जिले के प्रभारी मंत्री सूबे के खादी ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को यहां दर्जनों लोगों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिये, इनमें खास बात यह रही कि सबसे ज्यादा मामले इलाके की टूटीफूटी सड़कों के निर्माण कराये जाने को लेकर रहे। इन ज्ञापनों का लब्बोलुआब यह था कि सड़कों का पिछले चार सालों के दौरान निर्माण नहीं कराये जाने को लेकर सरकार के प्रति उनके गुस्से का इजहार कर रहे थे। कोंच तहसील को जिला मुख्यालय उरई से जोडने बाली सर्वाधिक जर्जर सड़क पूरी तरह हाईलाईट रही।
अधिवक्ता सुनील लोहिया ने कोंच-नदीगांव (रावतपुरा सरकार धाम) से आगे ग्वालियर की ओर जाने बाले मार्ग को व्यवसायिक दृष्टि से उपयोगी बताते हुये इसे विकसित किये जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने मंत्री को दिये ज्ञापन में कहा कि ग्वालियर तक का मार्ग चैड़ीकरण कर उच्च तकनीक से निर्मित किये जाने का कार्य मध्यप्रदेश शासन द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, लिहाजा यूपी की सीमा में पडने बाले रोड का निर्माण करा कर यूपी एमपी के बीच व्यापारिक सेतु खोला जा सकता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड जालौन के अंतर्गत आने बाले उरई से ग्राम डेरा तक 55 किमी सड़क को चैड़ीकरण के साथ हॉट मिक्स प्लांट से बनवाये जाने की मांग उठाई। छात्र ऋषि झा, पारसमणि अग्रवाल सहित दर्जन भर छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। पुरुषार्थ महिला सेवा संस्थान के बैनर तले गुलाबी गिरोह की दर्जनों महिलाओं ने गुलाबी गैंग की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा के नेतृत्व में मंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाये जाने की मांग उठाई। इसी मांग पत्र में कोंच-उरई की जर्जर सड़क बनवाने की भी मांग की गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुगलकिशोर अग्रवाल ने पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर कोंच-उरई, कोंच-नदीगांव, कोंच-महेशपुरा, कोंच-एट, कोंच-कैलिया आदि सड़कों का उल्लेख करते हुये इनका निर्माण जनहित में कराये जाने की जरूरत बताई। क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी ने मांग पत्र देकर समिति ने दस दुकानों का निर्माण कराने, कैश एंड कैरी की लिमिट तीस लाख कराने सहित अन्य मांगें उठाईं।
सड़कों की जर्जर हालत का ठीकरा जनता के सिर फोड़ गये मंत्री
konch2सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालते हुये जिले के प्रभारी मंत्री ब्रह्मड्ढाशंकर त्रिपाठी ने जिले की जर्जर सड़कों खासतौर पर उरई-कोंच की अति जर्जर सड़क के निर्माण नहीं हो पाने को लेकर सीधे तौर पर जनता को ही जिम्मेदार ठहरा कर सरकार का बचाव किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अगर इस क्षेत्र की जनता ने अपना प्रतिनिधि सपा विधायक के रूप में चुना होता तो यहां की सड़कें बन गई होतीं। हालांकि अपने इस वक्तव्य पर खुद को घिरता हुआ देख उन्होंने कहा कि वह यहां से जाकर मुख्यमंत्री और लोनिवि के मंत्री से बात करेंगे और यहां के लोगों के पीड़ा भरे क्षोभ से उन्हें अवगत करा कर सड़कों का निर्माण शीघ्र ही कराने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कोई एक मुद्दा ऐसा बताइये जिसको लेकर यहां की जनता सपा को वोट करे, मंत्री लगभग निरुत्तर हो गये। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेंशन, बिजली व्यवस्था में सुधार जैसी सरकार की उपलब्धियां बता कर सवाल पर सरकार का बचाव करने का प्रयास किया लेकिन इन सभी योजनाओं की भी बदहाल व्यवस्था जब उन्हें बताई गई तो उन्होंने जांच कराने की बात कह कर मुद्दा टालने की कोशिश की। इस दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, दीपू त्रिपाठी, लाखन सिंह कुशवाहा, सरनाम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply