IMG-20160813-WA0008 IMG-20160813-WA0007सिरसाकलार-उरई। ग्राम अभैदेपुर में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का हाल शैक्षणिक क्रांति के सरकारी दावे का मखौल उड़ा रहा है।
जालौन टाइम्स की टीम आज जब विद्यालय पहुंची तो पता चला कि यहां तैनात दो में से केवल एक अध्यापक सर्वेश कुमार सिंह ड्यूटी पर आये हैं और वे भी बेखुदी में कक्षा 9 की क्लास के ब्लैकबोर्ड पर 12 अगस्त की बजाय 11 अगस्त की तारीख लिखकर टहलने के लिए गांव में चले गये हैं। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में लिखाई-पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। जाहिर है कि सरकारी विद्यालयों में इस स्थिति के रहते हुए शिक्षा के स्तर के उत्थान की कल्पना एकदम बेमानी है।

Leave a Reply